‘राष्ट्र निर्माण के साथ अपने कॅरियर को भी बनाने का कार्य एनएसएस स्वयंसेवक करें ‘
ग्वालियर। युवाओं के संगठन एन.एस.एस का कार्य समाज की सेवा करना तो होता ही है साथ ही साथ अपने भविष्य का निर्धारण कर अपने जीवन को बनाना भी होता हैं हमारा उद्देश्य समाज में बहतर कार्य करे जिससे हमारी पहचान बन सके यह बात एडीएम इच्छित गड़पाले ने कही।
एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर एनएसएस गतिविधियों को चलाने में का़फि सहायक सिद्घ होता है जिसमें स्वयंसेवक अपने को निखारने का कार्य करता है। शिविर उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम इच्छित गड़पाले जिला ग्वालियर विशिष्ट अतिथि रविकांत अदालतवाले समन्वयक रासेयो जीवाजी विश्वविद्यालय, रासेयो जिला संगठक डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. संजय रस्तोगी माधव महाविद्यालय, शिविर संचालक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय उपस्थित थे। एडीएम गड़पाले ने कहा मां -बाप की सीख को राष्ट्र की सेवा करने को कहा जिससे प्रत्येक युवा अपने कौशल से राष्ट्र को उन्नत करें। डॉ. अदालतवाले ने कहा की युवा ही आने वाले भारत का भविष्य हैं। प्राचार्य डॉ. रस्तोगी ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ही स्वयंसेवक अपने जीवन को निखारते हैं जिससे वह राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दे सकें।
