दिशा पाटनी ने खत्म की ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी डेली रूटीन फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कभी अपने वर्क आउट की तो कभी अपने वेकेशन की तस्वीरें वह साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए अपनी अपकिमंग फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ इंस्टा स्टोरी शेयर की हैं। स्टोरी में दिशा ने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के शूटिंग सेट से अपनी टीम के साथ दो ग्रुप फोटो साझा की। फोटो को शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, ‘इट्स ए रैप हैशटैग एक विलेन रिटर्न्स’। फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में दिशा पाटनी के अलावा जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सूतारिया अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को टी सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग 1 मार्च को मुंबई में स्टार्ट हुई थी और इसका पहला शेड्यूल दिशा और जॉन के बीच शूट किया गया था। हालांकि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने शूट लोकेशन को गोवा में शिफ्ट कर दिया था। इससे पहले भी मोहित सूरी की कई फिल्में गोवा में शूट हो चुकी हैं। जिनमें ‘एक विलेन’ , ‘मलंग’, ‘आशिकी 2’ जैसी कुछ अन्य फिल्में शामिल हैं। आपको बता दें कि ‘एक विलेन रिटर्न्स’ साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एक विलेन फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। फिल्म ‘एक विलेन’ एक कठोर अपराधी की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी बीमार पत्नी की एक सीरियल किलर द्वारा हत्या कर दी जाती है। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म का निर्देशन भी मोहित सुरी ने किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *