कृषि मंत्री पटेल ने बारंगा में नल जल योजना का किया लोकार्पण

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने आज हरदा जिले के ग्राम बारंगा में हर घर में नल से जल पहुँचाने वाली नल-जल योजना का लोकार्पण किया।

मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सतत विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।  गाँव की महिलाओं को अब घर से बाहर पानी लेने जाने की जरूरत नहीं है। अब हर घर में नल से पहुँचाया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बारंगा में मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन में नल-जल योजना के तहत 70 लाख 60 हजार रूपये की लागत से बनकर तैयार हुई पानी की टंकी और हर घर नल से जल कार्य का लोकार्पण किया गया हैं। मंत्री पटेल ने कहा कि मेरी माता-बहनें अब नल की टोंटी खोलेगी तो आपके घर पानी आने लगेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *