संघ प्रमुख भागवत सुबह 4 बजे पहुंचे महाकेश्वर मंदिर, भगवान का अभिषेक किया,भस्मारती में हुए शामिल

उज्जैन
स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सोमवार सुबह 4 बजे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे सवा छह बजे तक मंदिर में रहे। इस दौरान उन्होंने भगवान को स्नान करवाया और पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद हरिओम जल चढ़ाया। वे भगवान महाकाल की भस्मारती में भी शामिल हुए। भगवान का श्रृंगार उतरने के बाद संघ प्रमुख ने फिर महाकाल का अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी महेश गुरु, आशीष गुरु, मंगल गुरु और कमल गुरु आदि ने पूजा-अर्चना करवाई। पूजा के पश्चात नंदी हॉल में मंदिर प्रबंधन समिति की तरफ से संघ प्रमुख का स्वागत किया गया। खबर अपडेट हो रही है। संघ प्रमुख भागवत ने मंदिर प्रबंधन से मंदिर को लेकर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *