मांझी समाज विनम्र एवं मेहनतकश : गृह मंत्री डॉ.मिश्रा

दतिया

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के ग्राम रामसागर खोड़न में पाँच लाख की लागत से निर्मित मांझी समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि रामायण में निषाद राज का उल्लेख बड़े सम्मान के साथ किया गया है। यह उनके परिश्रम और विनम्रता का ही परिणाम है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बाथम, केवट, मांझी समाज का जिक्र करते हुए कहा कि केवट अद्भुत शब्द है। केवट, मांझी समाज मेहनतकश, विनम्र एवं अपने काम पर हमेशा भरोसे रखने वाला समाज है। उनकी हमेशा से कोशिश रही है कि इस समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाये। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सामुदायिक भवन की सौगात के बाद भी मांझी समाज के कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि ग्राम रामसागर खूबसूरत गाँव हैं। यहाँ बरगद, कटहल, नीम और पीपल के पेड़ लगाए जाए। उन्होंने ग्रामीणों की माँग पर 32 केव्ही क्षमता के ट्रांसफार्मर को 64 केव्ही क्षमता करने की भी घोषणा की। श्री सुरेन्द्र बुधौलिया, श्री विपिन गोस्वामी, श्री प्रवीण पाठक, श्री धर्मेन्द्र मांझी, विनोद केवट आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *