दिल्ली में बरामद विस्फोटक के मामले एमपी समेत 4 राज्यों के 15 ठिकानों पर छापे

भोपाल/नई दिल्ली। दिल्ली में बरामद विस्फोटक के मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की कई टीमें संदिग्धों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर और यूपी, पंजाब व मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में करीब 15 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। छापेमारी में दिल्ली पुलिस की टीम के साथ ही संबंधित प्रदेशों की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। एक तरफ जहां यूपी एटीएस की टीम अपने स्तर पर संदिग्धों की जांच में जुटी हुई है तो दूसरी तरफ पंजाब व मध्य प्रदेश की पुलिस की मदद से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि मध्यप्रदेश पुलिस ने छापे से इंकार किया है।

मकान मालिक हाशिम अहमद, प्रॉपर्टी डीलर शमीम अहमद व दो संदिग्धों समेत अब तक कुल छह लोगों से पूछताछ की है। स्पेशल सेल की पूछताछ के दायरे में आने वालों में मकान में दूसरी मंजिल पर रहने वाले दो किरायेदार व अन्य दो लोग शामिल हैं, जिनके नामों का खुलासा पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए नहीं किया है। आशंका जताई जा रही है कि इनमें से कुछ के संबंध मकान में आईईडी रखने वालों से हो सकते हैं।

पाकिस्तान बॉर्डर पर आईईडी को एसेम्बल किया
जांच एजेंसियों को शक है कि सीमापुरी, गाजीपुर मंडी और कुल्लू के मामले में एक ही ग्रुप ने आईईडी एसेम्बल किया है। आईईडी को पाकिस्तान बॉर्डर पर एसेम्बल कर राजस्थान, पंजाब व कश्मीर के रास्ते दिल्ली पहुंचाया गया। इसमें कश्मीर व पंजाब में गुपचुप तरीके से आतंकी संगठनों के लिए काम करने वाले स्लीपर सेल ने मदद की है। इन्हीं के जरिए दिल्ली तक विस्फोटक पहुंचा है।

47  मोबाइल नंबर खंगाल रही दिल्ली पुलिस
पुलिस की जांच के दायरे में 47 मोबाइल नंबर हैं। इनमें से कुछ नंबरों की स्पेशल सेल पहले से जांच कर रही थी, जबकि सीमापुरी में विस्फोटक मिलने के बाद अन्य नंबरों की जांच शुरू की गई है। बाइक बरामदगी के बाद वहां संक्रिय संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *