बिहार में खाकी पर लगा घिनौना इल्जाम, यौन शोषण के आरोप में एसआई गिरफ्तार

सीतामढ़ी 
बिहार के सीतामढ़ी जिले में यौन शोषण के मामले में एसआई शांति प्रकाश कुजूर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुपरी के एक फल विक्रेता महिला ने एसआई पर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोप लगाया था। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एसआई को पुपरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिसंबर 2021 में पीड़ित महिला ने पुपरी थाने में एसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुपरी में पदस्थापित रहने के दौरान एसआई पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा था। वर्तमान में महिन्द्वारा थाने में एसआई शांति प्रकाश तैनात थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *