सीमापुरी में घर से मिला IED बम, बुलाई NSG की टीम
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी इलाके में स्थित एक मकान में संदिग्ध बैग मिला से हड़कंप मच गया है। सूचना पर आला अधिकारी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। वहीं, संदिग्ध बैग में विस्फोटक होने के शक में एनएसजी टीम को बुलाया गया है।
दिल्ली पुलिस के सुत्रों ने बताया कि गाजीपुर आरडीएक्स मामले की जांच के दौरान स्पेशल सेल को ओल्ड सीमापुरी स्थित इस मकान की जानकारी मिली थी। स्पेशल सेल की टीम जब यहां पहुंची तो यह घर बंद था और एक संदिग्ध बैग मिला। दमकल विभाग और एनएसजी को मौके पर पहुंचने की सूचना दी गई।
