सीमापुरी इलाके के घर में मिला संदिग्ध बैग,NSG की टीम बुलाई गई

 नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दिल्ली के सीमापुरी इलाके ने एक घर की तलाशी ली जहां एक संदिग्ध बैग मिला है. माना जा रहा है कि इसमें IED हो सकता है. ऐसे में सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. वहीं NSG को भी बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल ने जिस घर की तलाशी ली है उसमें एक बैग में सील पैक संदिग्ध सामान मिला है.

बताया जा रहा है कि जिस कमरे से बैग मिला है, उसमें 3-4 लड़के किराए पर रह रहे हैं, जो फिलहाल फरार हैं.

जनवरी में मिला था IED बम

इससे पहले हाल ही में दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी के गेट नंबर एक के बाहर IED बम मिला था. जिसे निष्क्रिय कर दिया गया. ऐसे में बताया गया कि दिल्ली में एक बड़े धमाके की साजिश रची गई थी. बकायदा पूरे इलाके की रेकी हुई थी और हर इनपुट इकट्ठा करने के बाद इस हमले को अंजाम देने की तैयारी थी.

इस घटना की बात करें तो दिल्ली पुलिस को 14 जनवरी, सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल मिली थी. बताया गया था कि गाजीपुर इलाके में एक संदिग्ध बैग है जिसमें बम है. सूचना के बाद इलाके की पुलिस और स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंची थी. इसके बाद NSG की टीम और बम डिस्पोजल की टीम भी पहुंची. जांच पड़ताल में बैग में आईईडी होने की जानकारी मिली जिसके बाद जेसीबी के जरिए एक बड़ा गड्ढा खोदा गया और फिर बम को निष्क्रिय कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *