सेंसेक्स करीब 104 अंकों की तेजी के साथ 57,892.01 अंकों पर, निफ्टी 50 इंडेक्स 45 अंक गिरा
मुंबई। भारतीय बाजार गुरुवार को काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। अंत में सेंसेक्स करीब 104 अंकों की तेजी के साथ 57,892.01 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स भी करीब 52 अंक गिरकर 23,964.86 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई स्मॉलकैप भी 189 अंक गिरकर 27,972.45 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स करीब 45 अंक गिरा और 17,276.40 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 510 अंक गिरकर 37,452.35 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने आज अपने सब्सक्राइब प्रोग्राम के लिए महिंद्रा फाइनेंस के Quiklyz के साथ पार्टनरशिप की है। इस प्रोग्राम के तहत मारुजि सुजुकी की तमाम गाड़ियों के लिए वाइट प्लेट सब्सक्रिप्शन Quiklyz के जरिए ऑफर किया जाएगा। वहीं कंपनी ने अपने सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम में अब कोलकाता के बाजार को भी शामिल कर लिया है। जुलाई 2020 में लॉन्च हुई इस सेवा के तहत ग्राहकों को मारुति सुजुकी की तमाम गाड़ियों को अलग-अलग अवधि के लिए किराए पर लेने का विकल्प मिलता है। इस रेंटल में गाड़ी को इस्तेमाल करने का चार्ज, रजिस्ट्रेशन चार्ज, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और अन्य कॉमन सर्विस शामिल होती हैं। नियत अवधि खत्म होने के बाद ग्राहक के पास विकल्प होता है कि वह नई कार की ओर स्विच कर सकता है या फिर अपनी सब्सक्राइब हुई कार को ही खरीद सकता है। इस सेवा के तहत ग्राहक को विकल्प दिया जाता है कि वह जब चाहे सब्सक्रिप्शन को बंद कर सकता है।
यह कंपनी अपने तमाम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए एडवांस रेंज की लीथियम-आयन बैटरी पैक सप्लाई करेगी, जो BGauss की तरफ से डिजाइन होंगी। इस डील के जरिए Battrixx 50,000 BGauss ई-टू-व्हीलर्स को अपने अत्याधुनिक बैटरी पैक से लैस करेगा, जिससे कंपनी की तरफ से हरित ऊर्जा भंडारण और इलेक्ट्रिक परिवहन के लिए भारत की ग्रोथ को मजबूती मिलेगी।
निफ्टी 50 इंडेक्स में Tata Consumers, HDFC Bank, ONGC, Reliance Industries और HDFC Life Insurance टॉप शेयर रहे। वहीं सेंसेक्स में Power Grid Corporation of India, Hindustan Unilever, Larsen and Toubro और Reliance Industries फायदे में रहे।
