संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2 श्रीमती शिल्पी शर्मा तत्काल प्रभाव से पद से पृथक
मुरैना
शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरोठा सबलगढ़ में संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2 के पद पर श्रीमती शिल्पी शर्मा पदस्थ थीं। श्रीमती शर्मा 6 मार्च 2014 से 13 मार्च 2014 तक संस्था पर उपस्थित रहीं। इसके बाद बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित पायीं गई। संकुल प्राचार्य द्वारा कई बार शाला में उपस्थित होने के लिये श्रीमती शिल्पी शर्मा को स्मरण पत्र जारी किये गये, किन्तु कारण बताओ सूचना पत्र प्राप्त होने के समयावधि पश्चात् समाधान कारक उत्तर नहीं भेजा गया। लगभग 7 वर्ष तक अनुपस्थित रहने के बाद भी आज दिनांक तक ज्वानिंग नहीं दी।
इन सब आरोपों को मानते हुये जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह ने मध्यप्रदेश पंचायत संविदा शाला शिक्षक नियम 2005 के तहत दोषी मानते हुये संविदा शिक्षक वर्ग-2 श्रीमती शिल्पी शर्मा को तत्काल पद से पृथक करने के आदेश जारी किये है।
