सनी लियोन ने शेयर किया हॉरर वीडियो, खून में डूबी हुए नजर आईं एक्ट्रेस
सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं। साथ ही अपने फैंस के साथ प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके लिप्स पर कट नजर आ रहा है और उनके घुटने से खून निकल रहा है। वीडियो शेयर करते हुए सनी ने लिखा है, जल्द ही कुछ एक्साइटिंग आने वाला है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि सनी जल्द ही किसी हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं और इन दिनों वह शूट कर रही हैं। बता दें कि सनी लियोन को काम से समय निकाल कर ट्रैवल करना बेहद पसंद है। हाल ही में वह मालदीव में थीं। वहां से उन्होंने कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। स्विमसूट और केप में वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। गुलाबी और नीले रंग के ड्रेस में सनी लियोन सन बाथ लेती दिख रही थीं, कैप्शन में उन्होंने लिखा, गुड मॉर्निंग मालदीव! उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन को दिल के इमोजीस से भर दिया। वहीं एक दूसरी फोटो में सनी लियोन धूप, रेत और समुद्र के बीच मस्ती करती दिखीं। हाल ही में सनी अपने एक गाने को लेकर विवादों में थीं। मथुरा के पुजारियों ने सनी लियोन के वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। वीडियो में वह क्लासिकल सॉन्ग ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गीत पर अश्लील डांस करके उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। इस गाने को मूल रूप से मोहम्मद रफी ने 1960 की फिल्म कोहिनूर के लिए गाया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोन ने 2012 की फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की थी। इसक बाद उन्होंने कई फिल्में की। वहीं वह रियलिटी डेटिंग शो, स्प्लिट्सविला में एक होस्ट के रूप में भी नजर आई थीं।
