प्रोजेक्ट वर्क इंटर्नशिप अप्रेंटिसशिप एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन इंडक्शन कार्यक्रम आज

भोपाल

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय और निजी महाविद्यालयों के स्नातक प्रथम वर्ष के 4.94 लाख विद्यार्थियों के लिए 17 फरवरी को ऑनलाइन इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में किए जाने वाले प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, कम्युनिटी इंगेजमेंट और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। एनआईसी सेंटरों के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इसके साथ उच्च शिक्षा विभाग की ट्वीटर और फेसबुक हैंडल पर भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। विद्यार्थी कॉलेज में यूट्यूब के माध्यम से भी इस प्रसारण को लाइव देख सकेंगे। यह कार्यक्रम अपरान्ह 4 से 6 बजे के बीच होगा।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *