कार डिवाईडर से टकराई 6 महिलाओंं की मौत

रायपुर । माघ पुन्नी मेला के पहले दिन भिलाई से राजिम जाने के लिये कार मे निकली महिलाएं हादसे का शिकार हो गई जिसमें 6 महिलओं की मौत हो गई। वाहन चालक को गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती किया गया है। घटना जिले के अभनपुर के पास की दोपहर की है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार बुधवार 16 फरवरी को राजिम में  प्रारंभ हुए माघ पुन्नी मेले में शामिल होने के लिये 10 महिलाएं जाइलो में सवार  होकर भिलाई से निकली थी। अभनपुर ब्लॉक के केन्द्री गांव के पास चल रहे सड़क निमार्ण कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि वाहन की गति तेज होने की जह से यह हादसा हुआ। दुर्घटना की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 6 वी महिला ने अंबेडकर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जाइलो चालक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है जिसका अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। श्री बघेल ने इस दुर्घटना में घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

गृहमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अभनपुर, केन्द्री के पास वाहन दुर्घटना में 6 महिलाओं के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया। श्री साहू ने एसपी रायपुर से घटना की पूरी जानकारी ली एवं घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *