सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट,ठंडक का अहसास
भोपाल। शहर में बुधवार सुबह उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली जो कल से ही जारी थी। शहर के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन तेज सर्द हवाओं के कारण सुबह शाम ठंडक का अहसास तेज हो रहा है। आसमान साफ होने पर न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट नजर आई है। आज सुबह 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। सुबह की दृश्यता ढाई किमी तक की थी। वहीं आद्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर का न्यूनतम तापमान 13 .0 डिग्री दर्ज किया गया, अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रह सकता है। दिन साफ रहने का अनुमान है और धूप खिली रहेगी। अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे और हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी रहेगा। उत्तर भारत के आसपास एवं राजस्थान पर बने वेदर सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बदल गया है। हवाओं के साथ नमी आने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में मध्यम स्तर के बादल भी छाने लगे हैं।
