पहलगाम में 3.2 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस हुए

पहलगाम
जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम में बुधवार सुबह-सुबह भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी के मुताबिक यह भूकंप जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम से 15 किमी दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिमी इलाके में सुबह करीब 5.43 बजे महसूस किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस भूकंप में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

भूकंप के झटक से सहम गए लोग
स्थानीय लोगों का कहना हे कि भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग सहम गए। जब यह भूकंप आया तो अधिकांश लोग सो रहे थे। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के जान माल के खतरे की खबर सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *