आकांक्षी विकासखंड मॉनिटरिंग मैनुअल की समीक्षा बैठक संपन्न
मुरैना
राज्य योजना आयोग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के आदेशानुसार आकांक्षी विकासखंड मॉनीटरिंग मैनुअल कार्यक्रम प्रदेश के 313 विकासखंडों में 2018 के सर्वेक्षण कर सामाजिक एवं आर्थिक विकास तथा अधोसंरचना की उपलब्धता के आधार पर श्रेणीकरण किया गया तथा निर्धारित मापदंडों एवं संयुक्त सूचकांक के आधार पर 50 आकांक्षीय विकासखंडों का चयन किया गया है। इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में जिला सांख्यिकी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
