जबलपुर में कांग्रेस ने शक्तिभवन के सामने किया प्रदर्शन, कई नेता घायल

जबलपुर
 भारतीय युवा कांग्रेस ने मंगलवार को बिजली से जुड़ी शिकायतों को लेकर शक्तिभवन के सामने शक्तिप्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ शक्तिभवन की ओर बढ़ी लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। कार्यकर्ता उग्र हुए तो वाटर केनन की मदद से पानी की बौछार से पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे ढकेल दिया।

इसके बावजूद कई कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव समेत दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को चोट आई है।

रामपुर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली बनाकर शक्तिभवन का कूच किया। इधर बिजली मुख्यालय में भी पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितिन राज ने कहा कि उपभोक्ताओं के घर अनापशनाप बिजली के बिल बढ़ाकर भेजे जा रहे हैं। कोरोना काल में माफ बिलों को दोबारा जोड़कर जनता से वसूली की जा रही है। बिजली आए दिन बंद रहती है। ऐसी तमाम समस्याओं को लेकर ये प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *