बीजेपी के कुछ नेता जल्द ही जेल में होंगे-संजय राउत

मुंबई

महाराष्ट्र में शिवसेना सांसद संजय राउत ने  दावा किया कि बीजेपी के कुछ नेता अगले चंद दिनों में जेल में होंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी को केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल की धमकी नहीं देनी चाहिए। राउत ने हालांकि उन नेताओं के नाम बताने से इनकार किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह मंगलवार को मुंबई में शिवसेना मुख्यालय में मीडिया से बात करने के दौरान इसका खुलासा करेंगे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले साल नवंबर में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से गिरफ्तार किए गए राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख जल्द ही जेल से बाहर होंगे। बता दें कि बीजेपी ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस गठबंधन) सरकार के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

राउत ने कहा कि शिवसेना और ठाकरे के खिलाफ लगाए गए सभी झूठे आरोपों और केंद्रीय एजेंसियों के दादागिरी का जवाब दिया जाएगा। हमें केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल से धमकी ने दें। हम डरने वाले नहीं है। न्होंने कहा, 'हमें केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल की धमकी नहीं दें। हम डरने वाले नहीं हैं। आप जो चाहें, करें, मुझे नहीं डरा सकते… वे कहते रहते हैं कि अनिल देशमुख के साथ फलां-फलां नेता जेल जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *