अजमेर उर्स में पेश हुई मुख्यमंत्री की भेजी चादर-शरीफ
जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अजमेर में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्ला अलैह के 810 वें उर्स में पेश चादर शरीफ और संदेश लेकर मुस्लिम राष्टÑीय मंच सहसंयोजक एसके मुद्दीन लेकर जबलपुर आ गए हैं। चादर शरीफ यहां होटल समदड़िया में ज्यारत के लिए रखी गई। संदेश का वाचन यहां भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा, कि भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक परंपरा और जीवन दृष्टि में जीवंतता है। हजरत ख्वाजा की गरीब नवाज की खिदमत में हाजिरी देना अपने आप में सवाब का काम है। मध्यप्रदेश के लोग खुशहाल रहें ख्वाजा गरीब नवाज से यही दुआ करते हैं। जब आप ज्यारत करें अपने शहर-कस्बों में जाएं तो एक पौधा अवश्य लगाएं।
