भारत की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी: साढे 7 साल में 5.33 लाख करोड़ के घोटाले के आरोप

सूरत
देश के सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच-पड़ताल चल रही है।हजारों करोड़ की धोखाधड़ी के परिप्रेक्ष्य में व‍िपक्षी दल कांग्रेस ने सत्‍तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाए हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने इस मामले में एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड और उसके पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ऋषि कमलेश अग्रवाल समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 बताया जा रहा है कि, यह बैंक धोखाधड़ी नीरव मोदी के 14 हजार करोड़ और विजय माल्या के 9 हजार करोड़ रु. से भी कहीं ज्यादा 22,842 करोड़ रु. की है। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि, इस घोटाले की रकम बताए जा रहे आंकड़े से कई गुना ज्‍यादा है। देश के इतिहास की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी देश के इतिहास की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी कांग्रेस के आरोप हैं कि, साढ़े 7 साल में 5.35 लाख करोड़ की बैंक धोखाधड़ी हुई।

पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने कहा कि, भाजपा सरकार के दौरान 5.35 लाख करोड़ की बैंक धोखाधड़ी हुई है और लूट, धोखा-धड़ी के ये दिन केवल प्रधानमंत्री मोदी के दोस्‍तों के लिए अच्छे दिन हैं। उन्‍होंने कहा कि 75 साल में लोगों के धन के साथ इतनी धोखाधड़ी नहीं हुई। राहुल ने आरोप लगाए कि, यह देश के इतिहास की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी सामने आई है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *