राहुल गांधी के खिलाफ असम में भाजपा दर्ज कराएगी कई देशद्रोह के केस, इस ट्वीट के चलते बढ़ी मुश्किल

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। लेकिन जिस तरह से पीएम मोदी पर निशाना साधने के लिए राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया उसकी वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राहुल गांधी के इस ट्वीट क खिलाफ असम में भाजपा राहुल के खिलाफ देशद्रोह के कई केस दर्ज करवाने की योजना बना रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा की ओर से आज असम में कई केस दर्ज कराए जा सकते हैं।
 

दरअसल राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए भारत की ताकत और खूबूसूरती को बने की कोशिश में पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश का जिक्र करना भूल गए। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा था, हमारे लोगों के संघ में ताकत है, हमारी संस्कृति के संघ, हमारी विविधता के संघ, हमारी भाषा के संघ, हमारे लोगों के संघ, हमारे राज्यों के संघ,कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल, भारत हर रंग में खूबसूरत है। भारत की भावना का अपमान मत कीजिए। जिस तरह से राहुल गांधी ने अपने ट्वीट मं गुजरात से बंगाल तक लिखा उसको लेकर भाजपा ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया।

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हु कहा कि कांग्रेस नेता के लिए भारत पश्चिम बंगाल में ही समाप्त हो जाता है। अरुणाचल प्रदेश सहित भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा लगता है उनके विचार का हिस्सा नहीं है। गौर करने वाली बात है राहुल गांधी ने मोदी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को लेकर भी ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, मोदी काल में अब तक ₹5,35,000 करोड़ के बैंक फ़्रॉड हो चुके हैं- 75 सालों में भारत की जनता के पैसे से ऐसी धांधली कभी नहीं हुई। लूट और धोखे के ये दिन सिर्फ़ मोदी मित्रों के लिए अच्छे दिन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *