यूपी-उत्तराखंड और गोवा के वोटर्स से पीएम मोदी की अपील, पहले मतदान फिर कोई अन्य काम

नई दिल्ली
उत्तर प्रदेस में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड और गोवा में भी मतदान हो रहा है। मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोट अपील की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लोगों से अपील की, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के साथ ही आज उत्तराखंड और गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव के भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। याद रखें- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *