मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले में चित्रकूट के निकट गुप्त गोदावरी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि यह दुखद घटना है। दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु होने का समाचार है। मुख्यमंत्री चौहान ने जिला प्रशासन को घायलों की सहायता के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। अभी चित्रकूट के जानकीकुण्ड अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी घायलों के स्वास्थ्य लाभ एवं अन्य सहायता के लिए मौके पर उपस्थित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *