कैश वैन लूट में आरोपियों पर 10 हजार का ईनाम घोषित

जबलपुर
  जबलपुर के तिलहरी इलाके में एटीएम कैश वैन में लूट करने वाले आरोपियों का घटना के 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है, बताया जा रहा है कि पूरी रात पुलिस की कवायद चली लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ खाली है,  करीबन आधा दर्जन अपुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ शहर के अलग अलग हिस्सों में 12 से ज्यादा ऐसे ठिकानों में दबिश दी जो संदिग्ध थे, वही सायबर पुलिस भी घटना मे शामिल आरोपियों तक पहुँचने में जुटी है, पुलिस ने आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है, बताया जा रहा है कि पुलिस को सीसीटीवी फूटेज से कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है। वही जबलपुर के साथ ही मंडला, कटनी, डिंडौरी, सिवनी तक आरोपियों की तलाश की जा रही है, शुक्रवार को हुई इस घटना में बदमाशों ने फायरिंग कर 6 लाख लूट लिए और वैन में तैनात सुरक्षा कर्मियों को गोली भी मारी, इस घटना में एक सुरक्षागार्ड की मौत भी हो गई। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे शहर को हैरान कर दिया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को जबलपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े गार्ड की हत्या कर ATM कैश वैन से 6 लाख रुपए लूट लिए थे। बदमाशों ने कैश वैन के ड्राइवर और 3 गार्डों को गोली मारी, फिर रुपए से भरा बक्सा लेकर फरार हो गए। वारदात में एक गार्ड की मौत हो गई थी, वहीं बाकी तीनों घायल है। वारदात बैंक के बाहर लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई है। इसमें आरोपी गोली मारते नजर आ रहे हैं। मृत गार्ड का नाम राजबहादुर पटेल है, जबकि राजबहादुर सिंह, श्रीयांश ताम्रकार और ड्राइवर अभिषेक यादव घायल हो गए। वारदात दोपहर करीब 2:45 बजे की थी। कैश वैन गोरा बाजार क्षेत्र के तिलहरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र परिसर में बने ATM में पैसे जमा कराने गई थी। यहां ATM एक दीवार की आड़ में है। इसी का फायदा बदमाशों ने उठाया। गाड़ी में मौजूद एक गार्ड पहले कैश बॉक्स अंदर लेकर गया। इसके बाद पीछे से दूसरा गार्ड भी अंदर गया। यहां पहले से मौजूद नकाबपोश बदमाश ने गार्ड्स पर फायरिंग कर दी। इसके बाद रुपयों से भरा बॉक्स ले भागा। पता चला है कि बदमाश ने छह राउंड फायर किए थे। वारदात की जानकारी मिलने पर गोरा बाजार पुलिस समेत बड़े अधिकारी मौके पहुंचे। घायल चारों लोगों को निजी अस्पताल भिजवाया गया। यहां एक ने दम तोड़ दिया। बाकी तीन घायल हैं।

पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि दो बदमाश बाइक से आए थे। वैन के पहुंचने से करीब एक मिनट पहले ही एक बदमाश बैंक परिसर में घुस गया, जबकि दूसरा बदमाश बाहर ही खड़ा रहा। अंदर आए बदमाश ने कैश लेकर आ रहे गार्ड और दूसर गार्ड को गोली मारी। इसके बाद बाहर खड़े बदमाश ने भी गाड़ी में बैठे गार्ड और ड्राइवर को गोली मारी। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *