नए विक्षोभ से बदलेगा प्रदेश का मौसम

भोपाल

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में मध्यप्रदेश को प्रभावित करने वाला कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। उत्तर भारत में बना ट्रफ आगे बढ़ने से राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात भी उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। शुक्रवार दोपहर से हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने से तापमान में परिवर्तन देखा जा रहा है।  13-14 फरवरी को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत हैं, इसके असर से हवाओं का रूख बदलने से साेमवार से तापमान में बढ़ाेतरी की संभावना है। रविवार से एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 14 फरवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। 15 फरवरी से प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।यूपी, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राजस्थान में घने कोहरे के साथ उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों, पूर्वउत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, दक्षिण भारत के तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा लक्षद्वीप में भी बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *