कटनी में अंडरग्राउंड टनल धंसने से नौ मजदूर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कटनी
 शनिवार रात करीब 7:30 बजे ये हादसा हुआ जिसमें मजदूर दब गए। इनमें से 2 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 4 मजदूर अभी फंसे हैं जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कटनी से SDRF की टीम बचाव कार्य में लगी है। रात में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करते रहे। गृह विभाग के एसीएस राजेश राजौरा व अन्य आला अधिकारी ने भी मंत्रालय वल्लभ भवन में बैठकर बचाव कार्य की मॉनिटरिंग की.

कटनी के स्लीमनाबाद में नर्मदा घाटी परियोजना की टनल की मिट्‌टी धंस गई। बरगी के दायें तट पर नहर के लिए बनाई जा रही अंडरग्राउंड टनल के निर्माण के दौरान ये हादसा हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्लीमनाबाद में निर्माणाधीन अंडर ग्राउंड टनल के निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंसक गई। रात को ही मौके पर बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया.

टनल निर्माण कार्य में मजदूरों के फंस जाने के बाद रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक दो मजदूरों को ही निकाला जा सका है। 4 मजदूर अंदर ही फंसे हैं। रात 2:30 बजे इंद्रमणि कोल और सुबह 4:00 बजे विजय कोल को निकाला गया है। मजदूरों को सकुशल निकालने में एनडीआरएफ की टीम के भी पसीने छूट रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बरगी से बाणसागर तक जाने वाली नर्मदा दायीं तट परियोजना की अंडरग्राउंड नहर का काम चल रहा है। इसे हैदराबाद की एक निजी कंपनी बना रही है। शनिवार देर शाम अंडरग्राउंड नहर की मिट्टी धंस गई। इससे अंडरग्राउंड नहर के अंदर काम कर रहे नौ मजदूर दब गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मशीनों से मिट्टी को हटाने का काम किया जा रहा है। तीन मजदूरों को निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।  

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कटनी प्रशासन को घायलों की मदद के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्लीमनाबाद में टनल निर्माण के दौरान हुए हादसे और श्रमिकों के घायल होने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कटनी जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक राहत कार्य के साथ ही फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *