IPL Auction: ईशान किशन पर बोली ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

बेंगलुरु

 आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान 23 साल के भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने इतिहास रच दिया है। ईशान किशन युवराज सिंह के बाद आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन को खरीदने के लिए 15 करोड़ 25 लाख रुपए की रकम चुकाई। इससे पहले आज तक कभी भी मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑक्शन टेबल पर इतने मंहगे प्राइज पर किसी भी खिलाड़ी को नहीं खरीदा था। ईशान किशन की बेस प्राइज 2 करोड़ थी उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस के अलवा गुजरात की टीम भी काफी आतुर दिखी।

ईशान किशन की बोली जब 10 करोड़ के पार पहुंच गई तब गुजरात की टीम ने उनका पीछा छोड़ा वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी इस युवा विकेटकीपर को खरीदने के लिए पैसे लुटाते हुए नजर आई थी। हालांकि, मुंबई इंडियंस की टीम ने हार नहीं मानी और 15 करोड़ से ज्यादा की रकम चुकाकर ईशान किशन को अपने स्कवॉड में शामिल कर लिया।

ईशान किशन के अलावा युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ में केकेआर ने अपने स्कवॉड में शामिल किया। शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा। वहीं आर अश्विन को 5 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने साथ जोड़ा।

ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, अंबाति राडयू जहां एक बार फिर से सीएसके के साथ जुड़ गए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स की टीम ने 9 करोड़ 25 लाख रूपए में अपने साथ शामिल किया। लखनऊ की टीम ने क्विंटन डी कॉक को 6.75 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। बता दें कि नीलामी से एक दिन पहले बीसीसीआई ने सूची में 10 खिलाड़ियों को और शामिल करके सभी को हौरान किया था। इस नीलामी में उतरने वाले खिलाड़ियों की संख्या 600 है जो पहले 590 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *