एग्री बिजनेस इक्यूवेशन सेंटर कल केंद्रीय मंत्री तोमर करेंगे उद्घाटन

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ. जी. आर. चिंतला 12 से 14 फरवरी तक ग्वालियर एवं मुरैना जिले के प्रवास पर रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में नाबार्ड द्वारा स्थापित एग्री बिजनेस इक्यूवेशन सेंटर का 13 फरवरी को सुबह 10 बजे केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं अध्यक्ष नाबार्ड डॉ. चिंतला की मौजूदगी में उदघाटन होगा।

 ग्वालियर व मुरैना प्रवास के दौरान डॉ. चिंतला दो दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेला, संभागीय हाट बाजार में स्थापित रूरल मार्ट तथा आजीविका उद्यम विकास कौशल विकास कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही मुरैना में डेयरी डेवलपमेंट परियोजना तथा ऋण वितरण कार्यक्रम का लोकार्पण करेंगे। नाबार्ड द्वारा ग्वालियर जिले में 12 व 13 फरवरी को कृषि महाविद्यालय  में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे मध्यप्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हथकरघा, हस्तशिल्प एवं क्षेत्र के स्टार्टअप्स के उत्पाद रखे जाएंगे। 12  फरवरी की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *