मार्स अकादमी का सीरीज पर कब्जा

ग्वालियर
माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स अकादमी ने राजस्थान को 40 रन से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। एमपीसीटी खेल परिसर में खेले गए सीरीज के तीसरे टी 20 मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते उतरी माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स अकादमी के ओपनर बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरूआत की और टीम को शानदार जीत दर्ज कराई।

मार्स अकादमी की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए गर्वितराज शर्मा ने 53 बॉल में15 चौके के मदद से 84 रन बनाए। साथ ही कार्तिक बोहरे ने 3 चौके की मदद से 20 रन और पीयूष ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए। अंतिम ओवरों में वरुण शिंदे ने नाबाद रहते हुए 9 गेंद में 19 रन बनाकर अपनी टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। राजस्थान की ओर से विनायक ने 2 विकेट एवं संजीव और राजवीर ने 1-1 विकेट लिए। उसके बाद जवाब में बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की पूरी टीम स्कोर का पीछा करते हुए 133 रन पर आल आउट हो गई। उनकी ओर से विशाल ने 25 और अमन ने 26 रन बनाए। अकादमी की ओर से वरुण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट और सिकंदर खान ने 3 ओवर मे 25 रन देकर 3 विकेट झटके। साथ ही पीयुष ने 19 रन देकर 2 विकेट और वैष्णवी व ज्योतिष्ना ने1-1 विकेट लिए। सीरीज के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उन्मुख दत्ता डीन अकादमिक एमपिसिटी कॉलेज थे एवं विशेष अतिथि के रूप में  श्रेयांशी सिंह उपस्तिथ थीं। समारोह में विजेता टीम व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन आॅफ द सीरीज माधवराव सिंधिया अकादमी के गर्वितराज शर्मा को और बेस्ट आल राउंडर राजस्थान के राजबीर को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्राउंड प्रभारी आशुतोष बोहरे ने किया। इस अवसर पर सेंकी पाठक, नवीन जैन, सतीश शिंदे, श्रीमती रीता बोहरे, डॉ अलका शर्मा, अकादमी मैनेजर साधना गोसार्इंवाल, ट्विंकल शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे मधुराज शर्मा ने आभार प्रदर्शन करते हुए धाकरे परिवार एवं खेल प्रभारी डॉ आरएनएस तोमर सहित एमपिसिटी कॉलेज परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *