रेल मण्डल जबलपुर के नये डीआरएम की तलाश की जद्दोजहद

जबलपुर
पमरे के जबलपुर रेल मण्डल के वर्तमान मंडल प्रमुख संजय विश्वास का दो वर्षीय कार्यकाल पूरा हो चुका है। रेलवे बोर्ड से अब किसी भी दिन उनके स्थानांतरण अथवा प्रमोशन का आदेश आ सकता है। विश्वास के स्थानांतरण के पश्चात जबलपुर रेल मण्डल का नया डीआरएम कौन होगा यह तो अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है लेकिन जबलपुर के नये डीआरएम बनने की कतार में पमरे मुख्यालय में पदस्थ नीरज कुमार व विवेक शील के नाम की चर्चा इन दिनों जोरों पर चल रही है। ऐसा भी हो सकता है कि इन दो की जगह किसी तीसरे के नाम की घोषणा हो जाये। रेल मण्डल जबलपुर में कुछ वर्षों पूर्व सीनियर डीएमई के पद पर पदस्थ रहे विवेक शील वर्तमान में पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में चीफ मोटिव पावर डीजल इंजीनियर हैं तो वहीं नीरज कुमार जो कि जबलपुर रेल मण्डल में सीनियर डीएमई रह चुके हैं और कुछ वर्ष पहले भोपाल रेल मण्डल में मुख्य कारखाना प्रबंधक (सीडब्ल्यूएम) रह चुके हैं, वे इस वक्त पमरे मुख्यालय जबलपुर में चीफ मैकेनिकल इंजीनियर(सीएमई) के पद पर पदस्थ हैं। बताया जाता है कि नीरज कुमार, विवेक शील से सीनियर हैं इसलिए नीरज कुमार के जबलपुर डीआरएम बनने का कयास ज्यादा लगाया जा रह है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *