मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में आवेदन करने की तिथि 24 फरवरी तक बढ़ाई

ग्वालियर
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के लिए बीते वर्ष की तुलना में इस साल कम आवेदन आए हैं। इसके चलते पीएससी ने आवेदन की तिथि को बढ़ाने का फैसला लिया है। 14 से 24 फरवरी तक का तिथि बढ़ाई जा रही है।
बता दें कि बीते वर्ष राज्य सेवा व वन सेवा के लिए कुल 3 लाख 44 हजार आवेदन आए थे। राज्य सेवा 2021 के लिए आवेदनों की लिंक 9 फरवरी को बंद हो चुकी है। इस तिथि तक आवेदनों का आंकड़ा 3 लाख तक पहुंचा है। पीएससी ने अब आवेदन लिंक दोबारा खोलने की घोषणा की है। इससे आवेदनों का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद नजर आ रही है। कोर्ट के अंतरिम आदेश के तहत आर्थिक पिछड़े (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के उम्मीदवारों को राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। आयु सीमा से आवेदन के दायरे में आ रहे उम्मीदवारों के लिए एक बार फिर से 14 से 24 फरवरी तक आवेदन जमा करने की लिंक खोली जा रही है। हालांकि पीएससी ने घोषणा की है कि इस समय सीमा में आवेदन करने वालों पर किसी खास कैटेगरी का बंधन नहीं रहेगा। यानी हर श्रेणी के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आवेदनों की कुल संख्या साढ़े तीन लाख तक पहुंच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *