शहनाज गिल ने की समंदर के किनारे मस्ती

शहनाज गिल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो समंदर के किनारे मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वो समंदर किनारे रेत पर बैठे कबूतरों के पीछे दौड़ती दिख रहीं हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "काश मैं भी उड़ सकती।" बता दें इस वीडियो में शहनाज काफी खुश नजर आती हैं। इसमें उन्होंने ब्लैक कलर का टॉप और जींस पहना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *