मेनका गांधी भाजपा स्टार प्रचारकों की शामिल

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Bhartiya Janta Party) में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरी हुई है। पार्टी के तमाम नेता एक बार फिर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार बनाने में मेहनत करते दिख रहे हैं। लेकिन, भाजपा की गांधी परिवार की अब तक चुनावी मैदान में एंट्री नहीं हो पाई थी। चौथे चरण के चुनाव को लेकर जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मेनका गांधी (Menka Gandhi) को पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची में एक बार फिर फायरब्रांड नेता और सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) को एक बार फिर स्थान नहीं मिला है।

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से जगह नहीं पा सके हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग को चौथे और पांचवें चरण के स्टार प्रचारकों की जो सूची भेजी हैं, उनमें वरुण शामिल नहीं हैं। हालांकि, पार्टी ने उनकी मां और सुलतानपुर से सांसद मेनका गांधी को सूची में जगह दी है। चौथे चरण में पीलीभीत और पांचवें चरण में सुलतानपुर में मतदान होना है। वरुण गांधी लगातार भाजपा की लाइन के खिलाफ बयान देते दिख रहे हैं। वरुण पीलीभीत से भाजपा सांसद हैं, पर वह भाजपा के लिए वोट नहीं मांग पाएंगे। वरुण को तो जगह नहीं दी गई है, पर पीलीभीत के बगल की सीट आंवला से सांसद धर्मेंद्र कश्यप को पार्टी ने तरजीह देते हुए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

भाजपा के खिलाफ हैं वरुण के बयान
सूत्रों का कहना है कि भाजपा के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को शामिल करने से पहले चर्चा की गई थी, लेकिन वरुण इन दिनों भाजपा के खिलाफ बयान दे रहे हैं। इस वजह से पार्टी ने उनसे दूरी बनाना ही उचित समझा। उनके ट्वीट और पत्र भी पार्टी और सरकार के खिलाफ ही आ रहे थे। इस वजह से भाजपा नेताओं को लगा कि कहीं वह मंच से ही कोई ऐसी बात न कह दें, जिससे संकट की स्थिति हो जाए। उन्होंने 28 जनवरी को ट्वीट किया था कि 'देश में आज बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है, इससे मुंह मोड़ना कपास से आग ढकने जैसा है।' वरुण यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था, भाजपा नेताओं की रैलियों पर भी सवाल उठा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *