प्रदेश से महामारी नियंत्रण के सभी प्रतिबन्ध हटाए गए
भोपाल
प्रदेश में कोरोना (MP Corona) संक्रमण की काम होती रफ़्तार की स्थिति को देखते हुए सरकार ने कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है। गृह विभाग ने इस आशय के आदेश जारी किये हैं वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
गृह विभाग ने शुक्रवार शाम जारी आदेश में कहा है कि कोरोना संक्रम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य शासन द्वारा लगाए गए सभी प्रतिबन्ध हटाए जाते हैं। उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
सीएम् शिवराज ने ट्वीट किया – प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की cumulative positivity rate तथा active cases में निरंतर कमी को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में महामारी नियंत्रण हेतु लगाए गए समस्त प्रतिबंध समाप्त किए जाते हैं.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में समस्त सामाजिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, मनोरंजन, खेलकूद आदि तथा मेले के आयोजन पूर्ण क्षमता से हो सकेंगे। समस्त स्कूल, कॉलेज और छात्रावास/हॉस्टल भी पूर्ण क्षमता से चल सकेंगे। विवाह आयोजन एवं अंतिम संस्कार के लिए संख्या का प्रतिबंध नहीं रहेगा।
