सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया 12 फरवरी को रायसेन प्रवास पर

भोपाल

सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन एवं रायसेन जिला प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया 12 फरवरी को रायसेन जिले के प्रवास पर रहेंगे। सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया 12 फरवरी की सुबह 9 बजे भोपाल से रवाना होकर 9:45 बजे सलामतपुर पहुँचेंगे और वहाँ पर पुलिस थाना सलामतपुर के नवीन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. भदौरिया पूर्वान्ह 11 बजे कृषि उपज मंडी रायसेन में प्रधानमंत्री फसल बीमा की दावा राशि के सिंगल क्लिक से वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री डॉ. भदौरिया दोपहर 2 बजे पुलिस चौकी सिन्डोरा थाना रायसेन के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे और इसके बाद रायसेन से भोपाल के लिये रवाना होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *