सिंहदेव ने हल्द्वानी में प्रियंका गांधी के होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

रायपुर/देहरादून
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय और कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज सिंह के साथ विशेष विमान से गुरुवार शाम को उत्तराखंड पहुंचे।यहां हरीश रावत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के साथ ही कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य के साथ सभी वरिष्ठ नेता प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके साथ ही बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय और कांग्रेस प्रदेश सचिव  पंकज सिंह के साथ स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव शनिवार को हल्द्वानी में निर्धारित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुँचे, जहाँ लालपुर, हल्द्वानी और रुद्रपुर समेत अन्य क्षेत्रों के वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *