ग्वालियर में अस्पताल में मरीज का अटेंडेंट गोली लगने से घायल

ग्वालियर
 शिंदे की छावनी स्थित थरेजा अस्पताल में भर्ती मरीज का अटेंडेंट संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से घायल हो गया। अटेंडेंट का आरोप है कि अस्पताल संचालक डा. संजीव थरेजा ने उसे गोली मारी है। जबकि डाक्टर का कहना है कि उसका कोई विवाद ही नहीं हुआ। उसे तो गोली चलने की आवाज आई। उन्होंने मरीज व अटेंडेंट को भागते हुए देखा। मरीज को पकड़ लिया पर घायल अटेंडेंट भाग निकला। इधर पुलिस ने घायल को जेएएच में भर्ती करा दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *