BSF Recruitment 2022: कांस्टेबल के 2788 पदों पर की जाएगी भर्ती
नई दिल्ली
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के 2000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च 2022 तक बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2788 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें से 2651 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 137 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं.
कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट प्रदान की जाएगी. ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट प्रदान की जाएगी. आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष के साथ संबंधित ट्रेड में दो साल का कार्य अनुभव एवं अन्य निर्धारित योग्यता होनी चाहिए.
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीएसएफ सेवारत कर्मियों और भूतपूर्व सैनिकों उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपए तक वेतनमान दिया जाएगा.
कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च, 2022 है.
