98वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत

नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के पहले चरण की आज वोटिंग से पहले पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। कच्चे तेल के भाव आसमान में होने के बावजूद पांच राज्यों के इस चुनावी मौसम में पेट्रेल-डीजल के दाम जमीन पर है। घरेलू स्तर पर आज यानी गुरुवार को लगातार 98वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही।

देश में सबसे सस्ता तेल यहां बिक रहा

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा आज जारी नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

बता दें मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 4 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही उछाल थी थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का फैसला लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।  हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 91 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *