अमेरिका में सफेद पूंछ वाले हिरणों में फैला कोरोना वायरस, खतरनाक वेरिएंट फैलने का खतरा
वॉशिंगटन
कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला है और इस महामारी से निकले अलग अलग वेरिएंट्स लोगों को लगातार परेशान कर रहे हैं। कोरोना वायरस के अभी तक कई वेरिएंट्स सामने आ चुके हैं, जिनसे लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से दुनिया में अभी तक 50 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और अब अमेरिका में सफेद पूंछ वाले हिरणों में कोरोना महामारी फैल गई है, लेकिन सबसे बड़ी टेंशन इस बात को लेकर है, कि सफेद हिरणों में फैले कोरोना वायरस से एक नया वेरिएंट बाहर आ सकता है, जो लोगों के लिए नये तरह का मुसीबत बन सकता है। (सभी तस्वीर-फाइल) सफेद हिरणों में फैली महामारी सफेद हिरणों में फैली महामारी अमेरिका में सफेद पूंछ वाले हिरणों में फैली कोरोना महामारी ने वैज्ञानिकों को काफी चिंतित कर दिया है।
अमेरिका के आयोवा में रहने वाले सफेद पूंछ वाले हिरण में कोरोनावायरस की खोज की गई है और अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जो चीज इसे और खतरनाक बनाती है, वह यह है कि ऐसे करीब 3 करोड़ जानवर हैं, जिनके जरिए कोरोना वायरस इंसानों में फैल सकता है और सफेद पूंछ वाले हिरण से भी मनुष्यों में कोरोना संक्रमण फैल सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में शिकारियों ने जिन हिरणों का शिकार किया था, जब उनकी जांच की गई, तो करीब 60 प्रतिशत हिरणों के शवों में कोरोना वायरस पाए गये थे।
माइक्रोबायोलॉजिस्ट और संक्रामक रोग विशेषज्ञ विवेक कपूर ने कहा कि, "यह आश्चर्यजनक था।" उनकी टीम ने अब तक 4,000 मृत हिरणों के नमूनों का विश्लेषण किया है और प्रत्येक संक्रमित जानवर के लोकेशन को लोकेट किया है। उन्होंने कहा कि, "यह काफी आश्चर्यजनक है और ऐसा लगता है कि, कोरोना वायरस हर जगह फैला हुआ है''। उन्होंने कहा कि, 'किसी भी वायरस को अलग अलग वेरिएंट बनाने के लिए जानवरों का शरीर काफी अनुकूल माहौल मुहैया कराता है और हिरणों के जरिए भी इस तरह की आशंका है, कि शायद कोरोना वायरस का नया वेरिएंट सामने आ जाए'। ''अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात'' ''अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात'' वहीं, अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) में वन हेल्थ ऑफिस को निर्देशित करने वाले डॉ केसी बार्टन बेहरवेश ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि, "यह अभी संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक सबसे बड़ी चिंता का विषय है।"
आपको बता दें कि, अमेरिका में पिछले साल अगस्त में एक हिरण में कोविड -19 के अपने पहले मामले की सूचना दी गई थी। लेकिन इस ताजा खोज ने जानवरों से फैलने वाले संक्रमण की एक नई लहर के बारे में चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है। अमेरिकी कृषि विभाग ने पहले कुत्तों, बिल्लियों, बाघों, शेरों, हिम तेंदुए, ऊदबिलाव, गोरिल्ला और मिंक सहित जानवरों में कोविड -19 की सूचना दी थी। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है, कि अमेरिका में बड़ी संख्या में जानवरों का शिकार किया गया है और नये वेरिएंट को फैलने से रोकने की संभावना काफी कम है। जानवरों से इंसानों में संक्रमण जानवरों से इंसानों में संक्रमण वैज्ञानिकों ने हमेशा जानवरों से मनुष्यों में संक्रमण के फैलने की आशंका जताई है, लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले और अधिक अध्ययन की बात कही गई है।
आयोवा में ताजा मामले को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि, अगर जानवरों को अच्छे तरीके से पकाकर खाया गया होगा, तो फिर संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि, इन हिरणों का शिकार करने वाले शेर सीधे तौर पर गंभीर वायरस के शिकार हो रहे हैं और कई तरह के वेरिएंट्स सामने आ सकते है। नया वेरिएंट फैलने का जोखिम नया वेरिएंट फैलने का जोखिम न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से वैज्ञानिकों का कहना है कि शुरुआती शोध से पता चलता है कि, कुछ पालतू मवेशियों और सूअरों में कोरोनावायरस होने का सबसे कम जोखिम है। लेकिन एक हिरण के शरीर के अंदर, जिसमें काफी कम लक्षण मिले हैं, वो कई जानवरों को तेजी से संक्रमित कर सकता है और जानवरों पर इसके प्रभाव भी अलग अलग हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि, कुछ जानवरों को ये वायरस गंभीर बीमार कर सकता है।
