एक माह में विशेष अभियान चलाकर 1100 स्कूल, आँगनवाड़ी ऊर्जीकृत

भोपाल

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बड़वानी के अधिकारियों, कर्मचारियों ने विशेष अभियान चलाकर जनवरी माह में 1100 स्कूलों, आँगनवाड़ियों में बिजली पहुँचाने का चुनौतीपूर्ण कार्य किया है। इस कार्य की ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रशंसा की है।

मप्रपक्षेविविकं के बड़वानी अधीक्षण यंत्री संतोष पाटिल ने बताया कि जनवरी में आँगनवाड़ी, स्कूलों में कनेक्शन जारी करने के लिए अभियान चलाया गया। प्रत्येक विकासखंड की सूची बनाकर दैनिक लक्ष्य तयकर विधिवत कनेक्शन जारी किए गए। कनेक्शन जारी करते समय आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर एवं स्कूल के प्रधानाध्यापकों की मौजूदगी सुनिश्चित कराई गई, ताकि परिसरों में सुरक्षा और सुविधा पूर्ण कार्य हो सके। एक माह में इतनी बड़ी संख्या में शासकीय परिसरों में स्थाई बिजली सेवा प्रारंभ करने का यह अपनी तरह का विशेष अभियान रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *