न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की​ निराशाजनक शुरुआत, एकमात्र T20I मैच में मेजबान टीम ने 18 रन से हराया

नई दिल्ली  
भारतीय महिला टीम के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम को एकमात्र टी20 मैच में मेजबान टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां क्वींसटाउन के ओवल मैदान पर खेले गए एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 18 रन से हरा दिया।न्यूजीलैंड महिला टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 वि​केट पर 155 रन का मजबूत खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय पूरे ओवर खेलने के बाद 8 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। भारत के लिए यास्तिका भाटिया ने 26, एस मेघना ने 37, शेफाली वर्मा ने 13 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए जेस केर, एमिला केर और हेली जेनसन ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले, न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा। टीम के लिए सूज़ी बेट्स ने सर्वाधिक 34, कप्तान सोफी डिवाइन ने 31, लिया तहुहू ने 27, मैडी ग्रीन ने 26 और एमेलिया कर ने 17 रन बनाए। भारत की ओर से पूजा वस्त्रकर और दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए। पूजा ने 14 ओवर में केवल 16 रन दिए और 17 गेंदें डॉट डाली। उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने 4 ओवर में 39 रन देकर विकेट अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच अब 12 से 24 फरवरी तक 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सभी मैच क्वींसटाउन में ही होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *