बाइक और कैंटर की भिड़ंत,सेना का जवान बुरी तरह झुलसा
भिंड
भिंड में गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में छिमका गांव के पास एक कैंटर और बाइक की टक्कर हाे गई। भिड़ंत इतनी जाेरदार थी कि बाइक का पेट्राेल टैंक फट गया, जिससे कैंटर में आग लग गई। इस हादसे में बाइक पर सवार सेना का जवान बुरी तरह से झुलस गया है। जवान काे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर से भिंड की तरफ जा रहे कैंटर एमपी 07 जी 7079 की भिंड की तरफ से आ रही बाइक से टक्कर हाे गई। बाइक काे सेना का जवान विजय सिंह पुत्र सूबेदार सिंह सखवार निवासी कुम्हरपुरा पाेरसा मुरैना चला रहा था। हादसे के बाद बाइक का पेट्रोल टैंक फटने से कैंटर में आग लग गई। जिससे सेना का जवान बुरी तरह से झुलस गया है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में सेना के जवान को इलाज के लिए गोहद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंटर में आग लगने के बाद ड्राइवर किसी तरह से बचकर बाहर निकल सका है। मौके पर गोहद चौराहा पुलिस कैंटर में लगी आग बुझाने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि सेना का जवान महाराजपुरा स्टेशन पर ड्यूटी के लिए जा रहा था, इसी दाैरान वह रास्ते में हादसे का शिकार हाे गया।
