दुनिया का सबसे ऊंचा ‘चिनाब ब्रिज’ का निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर, ये खूबसूरत तस्वीर

 नई दिल्ली
दुनिया के सबसे ऊंचे पुल 'चिनाब ब्रिज' का निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर हैं। इस ब्रिज का निर्माण जम्मू-कश्मीर चिनाब नदी पर किया जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक तस्वीर भी शेयर की है। केंद्रीय मंत्री ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'बादलों के ऊपर दुनिया का सबसे ऊंचा आर्क चिनाब ब्रिज।' इस ब्रिज की ऊंचाई इतनी है कि बादल उसके नीचे आ गए हैं।

चिनाब नदी पर बन रहे इस पुल की तल से ऊंचाई 359 मीटर है। इस पुल के बन जाने के बाद से कश्मीर घाटी बाकी भारत से जुड़ जाएगा। इस पुल का निर्माण भारत के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस रेलवे ब्रिज के इस साल मार्च तक पूरा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *