भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवभूमि उत्तराखंड में आज माँ राजराजेश्वरी सिद्धपीठ में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने देशवासियों की सुख-समृद्धि, संपन्नता और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि – "हे माँ, हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखना। सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण करना।"