राजगढ़ में अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार पर नेता ने पेट्रोल फेंका

 राजगढ़

 राजगढ़ में भाजपा नेता भगवान सिंह राजपूत ने तहसीलदार राजेश सोरते समेत नगरपालिका अमले पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। नगरपालिका अमला पचोर में बन रही सड़क के लिए सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। यहां तक कि नेता तो जान लेने तक पर उतारू हो गया। बाद में मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने मामला शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *