टीवी ऐक्ट्रेस किशोरी शहाणे का कार ऐक्सिडेंट, बाल-बाल बच

'गुम है किसी के प्यार में' भवानी काकू का रोल निभाने वालीं ऐक्ट्रेस किशोरी शहाणे का हाल ही कार ऐक्सिडेंट हो गया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस का दिल भी दहल गया है। 

पॉप्युलर टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' शो में भवानी काकू का किरदार निभाने वालीं किशोरी शहाणे की कार का हाल ही खतरनाक ऐक्सिडेंट हो गया। किशोरी शहाणे इस ऐक्सिडेंट में बाल-बाल बच गईं, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। किशोरी शहाणे ने इस हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों को देख फैंस का दिल भी दहल गया है। किशोरी शहाणे खुद को खुशकिस्मत मान रही हैं कि इस भयानक ऐक्सिडेंट में वह और उनका परिवार सुरक्षित बच गया। किशोरी शहाणे की कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह डैमेज हो गई।
ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर भगवान का शुक्रिया अदा किया है। किशोरी शहाणे ने लिखा है, 'हमारी कार का ऐक्सिडेंट हो गया था। कार डैमेज हो गई पर जान बच गईं। भगवान का आशीर्वाद है। जाको राखे साइंया, मार सके ना कोय।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *