ऐक्ट्रेस मौनी रॉय पति सूरज नांबियार के साथ शादी के बाद हनीमून की तस्वीरें की शेयर

टीवी और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी की थी। गोवा के रिजॉर्ट में दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसके बाद शादी की तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। अब वह सूरज के साथ हनीमून पर गई हुई हैं, जहां के भी अपडेट वह फैन्स तक पहुंचा रही हैं। मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें कुछ वह पति सूरज के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं, तो कुछ में वह अकेले स्नो फॉल का लुफ्त उठा रही हैं।

मॉनी बर्फीली पहाड़ियों के बीच स्थित रिजॉर्ट में किताबें पढ़ती हुई भी नजर आईं। इसकी भी तस्वीरें उन्होंने शेयर की। इसमें उन्होंने किताबों के कुछ पन्ने पोस्ट किए हैं।तस्वीर में मौनी ने पिंक स्वेटर पहना है तो वहीं सूरज ऐक्ट्रेस का रेड-ग्रीन स्वेटर पहने पोज दे रहे हैं। कॉटेज की बालकनी में खड़े दोनों बर्फबारी का लुफ्त उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *