हरिद्वार की धर्म संसद पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, हिंदुत्व से इसका कोई लेना-देना नहीं

नई दिल्ली

बीते दिनों हरिद्वार की धर्म संसद में दिए गए बयानों को लेकर काफी विवाद हो रहा था। इस मामले में वसीम रिजवी उर्म जितेंद्र त्यागी की गिरफ्तारी भी हुई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि इस तरह की धर्म संसदों का आयोजन हिंदुत्व की विचारधारा से अलग है। इसका हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है।

भागवत ने इस आयोजन को लेकर दुख व्यक्त किया। वह 'हिंदुत्व और राष्ट्रीय एकता' विषय पर भाषण दे रहे थे। नागपुर में एक अखबार के 50 साल पूरे होने के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भागवत ने कहा, 'हिंदुत्व कोई वाद नहीं है। इसका अंग्रेजी अनुवाद भी हिंदूनेस होता है। रामायण औऱ महाभारत में तो कहीं हिंदू भी नहीं लिखा है। इसका उल्लेख गुरु नानक देव ने किया था। यह काफी लचीला है औऱ अनुभव के हिसाब से इसमें परिवर्तन होते रहते हैं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *